{"_id":"69e7e82a50d7ee19ac07b6a0","slug":"education-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-614-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुरमंडल की श्रद्धा के 10वीं में 98 फीसदी अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुरमंडल की श्रद्धा के 10वीं में 98 फीसदी अंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- छात्रा ने कड़ी मेहनत व अनुशासन से मिली सफलता, उच्च अधिकारी बनने का सपना
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। कस्बे की होनहार छात्रा श्रद्धा गदराल ने 10वीं कक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से घर में खुशी का माहौल है। परिजन ने मिठाई बांटी।
श्रद्धा की उपलब्धि पर शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बेटी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर और मेहनती रही है। श्रद्धा अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि वह रोज 15 से 17 घंटे तक पढ़ाई करती हैं। श्रद्धा का सपना उच्च अधिकारी बनने का है ताकि वह समाज और देश के लिए कुछ अच्छा कर सकें। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X