फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Flash floods after rain in Kishtwar

किश्तवाड़ में बारिश का कहर: फ्लैश फ्लड से मचैल मार्ग प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; बहाली का काम शुरू

Wed, 12 Aug 2026 04:32 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 12 Aug 2026 04:32 PM IST
सार

किश्तवाड़ के पाडर में भारी बारिश के बाद कुंडहेल के पास हाकू नाले में फ्लैश फ्लड से गुलाबगढ़-मचैल मार्ग का एक हिस्सा बह गया जिससे मचैल माता यात्रा कुछ देर प्रभावित रही। पीडब्ल्यूडी और बीआरओ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की बहाली शुरू कर दी।

विज्ञापन
Flash floods after rain in Kishtwar
किश्तवाड़ में फ्लैश फ्लड के बाद बहाली का काम शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

किश्तवाड़ के पाडर उपमंडल में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद कुंडहेल के पास हाकू नाला अचानक उफान पर आ गया। नाले में तेज बहाव के चलते फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति बन गई और गुलाबगढ़-मचैल मार्ग का एक हिस्सा बह गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने से मचैल माता यात्रा का मार्ग कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

विज्ञापन

Flash floods after rain in Kishtwar
किश्तवाड़ में फ्लैश फ्लड के बाद बहाली का काम शुरू - फोटो : संवाद

लोक निर्माण विभाग और बीआरओ  ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीमें मौके पर पहुंचीं और सड़क की मरम्मत व बहाली का काम शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। देर शाम तक सड़क बहाल होने की संभावना जताई गई है।

हाकू नाला बना संवेदनशील स्थान
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हाकू नाला में अचानक बड़ी मात्रा में पानी आ जाता है। तेज बहाव के कारण यहां सड़क को नुकसान पहुंचने का खतरा लगातार बना रहता है। इससे पहले भी कई बार फ्लैश फ्लड के कारण इस मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो चुकी है। लगातार बारिश के मौसम को देखते हुए गुलाबगढ़-मचैल मार्ग को यात्रियों के लिए संवेदनशील माना जा रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Flash floods after rain in Kishtwar
किश्तवाड़ में फ्लैश फ्लड के बाद बहाली का काम शुरू - फोटो : संवाद

डेढ़ महीने से बारिश और फ्लैश फ्लड का सिलसिला
पिछले करीब डेढ़ महीने से किश्तवाड़ जिले के अलग-अलग इलाकों में लगातार बारिश, बादल फटने और फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर नालों में अचानक पानी बढ़ने से सड़कें और संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, इसके बावजूद मचैल माता यात्रा जारी है और रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता चंडी के दर्शन के लिए मचैल पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से बारिश के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से संवेदनशील स्थानों और नालों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा मौसम और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed