पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kishtwar-Doda Flood Alert: Heavy Rain IMD Warning Flash Floods Vehicles Buried in Debris Power Project Damaged

किश्तवाड़-डोडा में भारी बारिश: भीषण बाढ़ से मची तबाही, वाहन मलबे में फंसे, पावर प्रोजेक्ट को नुकसान, सड़क बंद

Mon, 06 Jul 2026 10:16 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 06 Jul 2026 10:16 AM IST
सार

Kishtwar-Doda Flood Update : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिले में भारी बारिश के चलते अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। 540 मेगावाट के क्वार पावर प्रोजेक्ट के टीआरटी साइट को भी नुकसान पहुंचा है, जहां कई वाहन मलबे में दब गए। हालात के चलते किश्तवाड़-डोडा सड़क को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Kishtwar-Doda Flood Alert: Heavy Rain IMD Warning Flash Floods Vehicles Buried in Debris Power Project Damaged
वाहन मलबे में फंसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिले में सोमवार को भारी बारिश के बाद अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव के साथ आए पानी और मलबे ने 540 मेगावाट क्वार जलविद्युत परियोजना के टीआरटी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। बाढ़ की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हुआ है। उधर, लगातार बारिश के कारण प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। प्रभावित इलाकों में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

बाढ़ का असर 540 मेगावाट के क्वार पावर प्रोजेक्ट पर पड़ा है। परियोजना की टीआरटी साइट पर भारी मात्रा में मलबा और पानी घुसने से वहां खड़े कई वाहन मलबे में फंस गए। कई गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है और वे मलबे के नीचे फंसी हुई हैं। हालांकि, फिलहाल किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश और फ्लैश फ्लड के कारण किश्तवाड़-डोडा सड़क को एहतियातन बंद कर दिया गया है, जिससे दोनों जिलों के बीच यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन, पुलिस और राहत एजेंसियों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य चला रही हैं। सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित पाए जाने के बाद ही सड़क को दोबारा खोला जाएगा। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed