{"_id":"69b909a131bda3ff350e18aa","slug":"former-soldier-returning-after-buying-samosas-was-murdered-by-slitting-his-throat-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में खौफनाक वारदात: समोसा खरीदकर लौट रहे पूर्व सैनिक की गला रेतकर हत्या, अज्ञात हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में खौफनाक वारदात: समोसा खरीदकर लौट रहे पूर्व सैनिक की गला रेतकर हत्या, अज्ञात हमलावर फरार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू में स्कॉस्ट के पास समोसा खरीदकर लौट रहे पूर्व सैनिक बलबीर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कृषि विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) के पास जम्मू में सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक पूर्व सैनिक की अज्ञात हमलावरों ने उस समय गला रेतकर हत्या कर दी जब वह बाजार से समोसा खरीदकर लाैट रहे थे। मृतक की पहचान चट्टा फार्म निवासी बलबीर सिंह के रूप में हुई है। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार बलबीर सिंह रात के समय किसी काम से बाजार गए थे। वहां से लौटते वक्त समोसे खरीदकर हाथ में लिए थे। अभी वे स्कॉस्ट के पास पहुंचे थे कि अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके गले पर चाकू से ऐसा वार किया कि गले से खून का फव्वारा फूट पड़ा। ज्यादा खून बहने के कारण बलबीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बलबीर सिंह का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इस कारण वह पत्नी से अलग अकेले ही रहते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां भी हैं। उनके भाई, माता-पिता पुंछ के रहने वाले हैं।
बलबीर लंबे समय से चट्ठा में रह रहे थे। सोमवार रात सड़क के बीच खून से लथपथ देखने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फारेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने अहम सुबूत जुटाए हैं। पुलिस हत्यारों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
पुलिस की जांच पारिवारिक विवाद पर केंद्रित
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए माॅर्चरी में रखवा दिया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पारिवारिक विवाद पर केंद्रित रखा है। पहले तो वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारों की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही मृतक की पत्नी व बच्चों को घटना की सूचना देकर बुलाया है। हत्यारों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।