सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कर्ण की मौत मामले में इंसाफ के लिए परिवार अनशन पर बैठा

विज्ञापन
jammu kashmir news
कस्बे के दलजीत चौक में प्रदर्शन करते मृतक के परिजन। - फोटो : rspura news
विज्ञापन
आरएस पुरा। रामगढ़ में छह मार्च को संदिग्ध हालात में मरे मिले युवक के परिजन इंसाफ की मांग को लेकर आरएस पुरा के दलजीत चौक पर सोमवार को अनशन पर बैठ गए। पूर्व सैनिक पिता सैन्य वर्दी पहनकर इंसाफ की मांग कर रहे थे।
Trending Videos

कल्याणा गांव के निवासी पूर्व सैनिक शाम लाल का कहना है कि उनका 28 वर्षीय बेटा कर्ण पांच मार्च को घर से निकला था। बाद में नहीं लौटा। अरनिया पुलिस थाने में इसकी जानकारी दी गई। छह मार्च को रामगढ़ क्षेत्र में शव बरामद हुआ। कर्ण के पिता शाम लाल ने कहा कि दस दिन बीत जाने के बाद उन्हे इंसाफ नहीं मिला। अभी तक बेटे का मोबाइल तक नहीं मिला। उन्होंने हत्या की आशंका जताकर सीबीआई जांच कराने की मांग की है। कहा कि जिन लोगों ने कर्ण की हत्या की है, उन्हें सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले के बारे में एसपी हेडक्वार्टर इरशाद हुसैन राथर ने कहा कि इस मामले की एफआईआर रामगढ़ थाने में दर्ज की गई। पुलिस इसकी जांच कर रही है। अभी तक उस युवक को हिरासत में रखा गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह ने अनशन पर बैठे कर्ण के परिजनों को आश्वासन दिया कि एफएसएल की टीम जुटाए सबूत के आधार पर जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर कर्ण की हत्या किए जाने का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed