{"_id":"69afae576197813aea0e56e2","slug":"government-takes-strict-action-on-charges-of-anti-national-activities-three-employees-of-jal-shakti-departmen-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: एंटी-नेशनल गतिविधियों के आरोप में सरकार का सख्त कदम, जल शक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: एंटी-नेशनल गतिविधियों के आरोप में सरकार का सख्त कदम, जल शक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़/अनंतनाग
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में जल शक्ति विभाग के तीन कर्मचारियों को सेवा बर्खास्त कर दिया गया है।
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कथित राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में जल शक्ति विभाग के तीन कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
Trending Videos
सेवा से हटाए गए कर्मचारियों में दो कर्मचारी किश्तवाड़ जिले के और एक कर्मचारी अनंतनाग जिले का निवासी है। किश्तवाड़ से संबंधित कर्मचारियों की पहचान लियाकत अली भगवन और कौसर हुसैन के रूप में हुई है, जबकि अनंतनाग के कर्मचारी का नाम शौकत अहमद जरगर बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इन कर्मचारियों के खिलाफ राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता को लेकर गंभीर आरोप सामने आए थे, जिसके बाद प्रशासन ने मामले की समीक्षा करते हुए उन्हें विभागीय सेवा से अलग करने का निर्णय लिया।
प्रशासन की ओर से कहा गया है कि सरकार किसी भी प्रकार की राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाए हुए है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।