{"_id":"69afbc66bc03bd17c30a4e06","slug":"search-operation-launched-after-suspected-pakistani-drone-activity-in-jammu-kashmir-samba-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: सांबा बॉर्डर के पास दिखा संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: सांबा बॉर्डर के पास दिखा संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मंगलवार को व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर पूरे क्षेत्र की गहन जांच की जा रही है।
Trending Videos
अधिकारियों के अनुसार, सोमवार देर रात दबोह इलाके के ऊपर एक संदिग्ध दुश्मन ड्रोन की हलचल देखी गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत सतर्कता बढ़ाते हुए काउंटर मेजर शुरू किए और यह सुनिश्चित करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया कि कहीं ड्रोन के जरिए हथियार या नशीला पदार्थ तो नहीं गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेना, पुलिस और सीमा सुरक्षाबल की संयुक्त टीम इस पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।
इसके अलावा पुलिस और बीएसएफ ने जिले के राजपुरा क्षेत्र के भाई नल्लाह, लाला चक और मलानी इलाकों में भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। फिलहाल सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।