सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   highcourt, circular case

Jammu News: निविदा से संबंधित विवादित सर्कुलर का मामला, चार सप्ताह में जवाब देने के निर्देश

विज्ञापन
highcourt, circular case
विज्ञापन
जम्मू। हाईकोर्ट ने वर्क्स डिपार्टमेंट में निविदा से जुड़े विवादित सर्कुलर के मामले में प्रतिवादी एसीएस को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई 26 अगस्त को होगी। जस्टिस राजेश सेखरी ने सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के ए क्लास कांट्रेक्टर साहिल महाजन की ओर से दाखिल याचिका पर आदेश दिया।

महाजन ने याचिका में वित्तीय सचिव के 22 मई को जारी सर्कुलर को लेकर सवाल खड़े किए थे। सर्कुलर में वर्क्स डिपार्टमेंट में बिड सिक्योरिटी, टेंडर फीस और रिफंड के ऑनलाइन कलेक्शन, अकाउंटिंग को बैंक गारंटी के मौजूदा तरीकों से नकदी में बदलने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने विवादित सर्कुलर को वापस लेने की अपील की थी। उसका कहना था कि सर्कुलर 2017 के सामान्य वित्तीय नियमों का उल्लंघन करता है। आरोप है कि विवादित सर्कुलर पैसे की कमी वाले ठेकेदारों को निविदा प्रक्रिया में मुकाबला करने से रोकने के लिए निकाला गया। इससे सभी को बराबर मौका मिलने से वंचित रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed