{"_id":"6a3309eb5407607c73082d41","slug":"mansoon-awareness-niki-tawi-jammu-news-c-10-jmu1062-940984-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: निक्की तवी में बाढ़ से बचाव के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: निक्की तवी में बाढ़ से बचाव के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। मानसून के दौरान बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने और लोगों को सुरक्षा उपाय के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को निक्की तवी क्षेत्र में संयुक्त बाढ़ जागरूकता व आपदा तैयारी अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में सेना, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया।
अभ्यास के दौरान लोगों को बाढ़ के समय बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के तरीकों और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। टीमों ने राहत व बचाव कार्यों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि आपदा के दौरान समय पर सूचना और सतर्कता जान-माल के नुकसान को कम कर सकती है।
मानसून के दौरान नदियों और नालों के किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से जलस्तर बढ़ने की स्थिति में जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन व आपदा प्रबंधन एजेंसियों से संपर्क करने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल राहत-बचाव एजेंसियों की तैयारियों को परखना ही नहीं बल्कि आम नागरिकों को भी आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना था ताकि किसी भी आपात स्थिति में नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।