{"_id":"6a3309a94a43fd07d904867c","slug":"missing-women-haryana-jammu-news-c-10-jmu1062-941075-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चार साल के मासूम को डोगरा चौक पर छोड़कर लापता हुई महिला हरियाणा में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चार साल के मासूम को डोगरा चौक पर छोड़कर लापता हुई महिला हरियाणा में मिली
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। डोगरा चौक पर चार साल के बच्चे और जेवर से भरा बैग को छोड़कर संदिग्ध हालात में लापता हुए महिला को जम्मू पुलिस ने हरियाणा से बरामद कर लिया है। आठ दिन बाद महिला को लेकर नवाबाद पुलिस शहर पहुंची। महिला की जान-पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हरियाणा के एक युवक से हो गई थी। इसके बाद वह उसके साथ बच्चों व सामान को छोड़कर हरियाणा चली गई। हालांकि नवाबाद पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
नौ जून को डोगरा चौक पर कपड़े और जेवर का बैग व चार साल के बच्चे को छोड़कर महिला अचानक गायब हो गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो बच्चा रोने लगा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। परिजन ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज व लोकेशन की मदद से पुलिस हरियाणा में युवक के घर पहुंचा जहां महिला को बरामद किया गया।