सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Home Minister Shah arrives in Jammu: will review border security today

गृह मंत्री शाह पहुंचे जम्मू: आज सीमा पर सुरक्षा का लेंगे जायजा; जवानों के लिए छह नई योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
सार

आज गृहमंत्री विशेष रूप से गुरनाम और बोबिया बॉर्डर आउटपोस्ट का दौरा करेंगे। वहां वे सीमा सुरक्षा बल के जवानों से सीधे संवाद करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे।

Home Minister Shah arrives in Jammu: will review border security today
अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वीरवार को रात करीब 11 बजे अपने तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे। इस वर्ष उनका जम्मू-कश्मीर में ये पहला दाैरा है। हाल ही में उधमपुर और किश्तवाड़ में तीन आतंकवादियों के खात्मे के बाद शाह का यह दौरा सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने और भविष्य की रणनीति तय करने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Trending Videos


जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद शाह वहां से सीधे लोकभवन के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शाह का स्वागत किया। गृहमंत्री का यह दौरा सुरक्षा और विकास कार्यों को गति देने के लिए बेहद अहम है।

गृहमंत्री विशेष रूप से गुरनाम और बोबिया बॉर्डर आउटपोस्ट का दौरा करेंगे। वहां वे सीमा सुरक्षा बल के जवानों से सीधे संवाद करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे। इस अवसर पर वे जवानों और उनके परिवारों के लिए छह नई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। ये योजनाएं सीमा प्रहरियों के जीवन स्तर और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित होंगी। वे बलिदानियों के परिवारों और अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले लोगों से भी विशेष मुलाकात करेंगे।

जम्मू के लोकभवन में आयोजित होने वाली उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में गृहमंत्री सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और इंटेलिजेंस विंग के शीर्ष अधिकारियों के साथ वर्तमान हालात की समीक्षा करेंगे।

इधर वीरवार को उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। दौरे से पहले श्रीनगर के लाल चौक में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था। हाल ही में उधमपुर और किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

गृहमंत्री का कार्यक्रम
छह फरवरी

  • बॉर्डर दौरा: सुबह 11:10 बजे गुरनाम और 11:30 बजे बोबिया बॉर्डर आउटपोस्ट जाएंगे
  • सुरक्षा समीक्षा: दोपहर 2:30 बजे लोक भवन में सुरक्षा बैठक लेंगे
  • शहीद परिवारों से भेंट: दोपहर 3:00 बजे लोक भवन में मुलाकात करेंगे


सात फरवरी

  • विकास पर बैठक: सुबह 10:30 बजे लोक भवन में विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed