जम्मू। जम्मू-कश्मीर एकेडमी ऑफ आर्ट, कल्चर एंड लैंग्वेजेज (जेकेएएसीएल) ने नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) पटियाला के साथ मिलकर रविवार को अभिनव थियेटर में सांस्कृतिक यात्रा-सिंधु दर्शन फेस्टिवल करवाया। समारोह में आठ राज्यों के लोक कलाकार शामिल हुए।
डोगरी लोक नृत्य, मणिपुर के लैरुहबा, गुजरात के डांडिया, महाराष्ट्र के गोंधल, ओडिशा के गोटी पुआ, राजस्थान के कालबेलिया और पंजाब के भांगड़ा पर लोग खूब झूमे। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अरविंद गुप्ता ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोक प्रदर्शन की सराहना की। एनजेडसीसी पटियाला के असिस्टेंट डायरेक्टर रविंदर शर्मा ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिये राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। इस दौरान मशहूर लोक और सूफी गायक मानक अली ने भी प्रस्तुति दी। जेकेएएसीएल की अतिरिक्त सचिव सोनाली अरुण गुप्ता ने आभार जताया। सोमवार को दोपहर तीन बजे रामबन के डीपीएल ग्राउंड में भी कार्यक्रम होगा।