{"_id":"6a2e9b20d917ee885703de49","slug":"video-emands-concrete-steps-for-farmers-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: आरएस पुरा जनसभा में गरजे अल्ताफ बुखारी, किसानों के लिए ठोस कदम की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: आरएस पुरा जनसभा में गरजे अल्ताफ बुखारी, किसानों के लिए ठोस कदम की मांग
Nikita Gupta
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:44 PM IST
Link Copied
जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के राज्य प्रधान सईद मोहम्मद अलताफ बुखारी ने रविवार को आरएस पुरा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सभा का आयोजन पार्टी के जम्मू कश्मीर किसान सैल के राज्य प्रधान बद्रीनाथ शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए अलताफ बुखारी ने कहा कि आज किसान वर्ग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है और उन्हे अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों एवं आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य नहीं किए जा रहे हैं, जिसके कारण प्रदेश के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और युवा वर्ग आज रोजगार, कृषि और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंतित हैं। सरकार को इन वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि नेशनल कांग्रेस भाजपा के साथ मिली हुई है राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के लिए झूठ के सिवाए कुछ नहीं किया जा रहा अब दिल्ली के जंतर मंतर में धरना देकर लोगों को गुमराह किए जाने का प्रयास करने में लगे हैं।
इस अवसर पर अपनी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गुलाम हसन मीर, पूर्व मंत्री सरदार मंजीत सिंह पदा ने भी सभा को संबोधित किया और पार्टी की नीतियों तथा जनहित के मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने करने के लिए जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी को मजबूत बनाए जाने का आह्वान किया।
सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।