सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire violation in LoC Rajouri

LoC पर संघर्षविराम उल्लंघन: राजोरी में पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारत ने दिया जवाब; अलर्ट पर भारतीय सेना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Sun, 14 Jun 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी सीमित क्षेत्र तक रही और भारतीय सेना ने स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा। सेना के जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद पाकिस्तानी पक्ष की गतिविधियां शांत हो गईं।

Ceasefire violation in LoC Rajouri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चल रही उथल-पुथल के बीच पुंछ जिले के मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार देर शाम संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना सामने आई है। बालाकोट क्षेत्र के तारकुंडी के पास पाकिस्तानी सेना ने भारतीय अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाब पर सीमा पार से गोलीबारी बंद हो गई। सेना अलर्ट पर है।

पाकिस्तान ने यूनिवर्सल मशीन गनों से फायरिंग की
सूत्रों के अनुसार यह गोलीबारी करीब 5 बजकर 27 मिनट पर शुरू हुई और करीब 8 मिनट तक चली। पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के भारतीय सेना की अग्रिम चौकी को निशाना बनाकर यूनिवर्सल मशीन गनों से फायरिंग की। इस पर भारतीय सेना ने तुरंत प्रभावी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी चौकियों पर जवाबी गोलीबारी की। इसके बाद करीब 5 बजकर 35 मिनट पर गोलीबारी रुक गई। गोलीबारी में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सेना ने इस घटना पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद संघर्ष विराम उल्लंघन का पहला मामला
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुंछ जिले में एलओसी पर यह संघर्ष विराम उल्लंघन की पहली घटना बताई जा रही है। गोलीबारी के बाद से एलओसी से सटे क्षेत्रों में कुछ समय के लिए दहशत फैल गई। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। सुरक्षा बल पूरे इलाके पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed