सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jaish terrorists trying to infiltrate from across the border

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से पहले आतंकी साजिश का अलर्ट, कठुआ सीमा से घुसपैठ की फिराक में जैश

अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 14 Jun 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

अमरनाथ यात्रा से पहले खुफिया एजेंसियों ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों की कठुआ सीमा से घुसपैठ की आशंका जताते हुए सुरक्षाबलों को अलर्ट किया है। 

Jaish terrorists trying to infiltrate from across the border
अमरनाथ यात्रा - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार

तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पार से संभावित आतंकी घुसपैठ को लेकर अलर्ट जारी किया है। खुफिया इनपुट के अनुसार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी कठुआ जिले के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से घुसपैठ की फिराक में हैं। इस इनपुट के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। जम्मू, सांबा और कठुआ जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा बलों को इनपुट दिया है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी माहौल खराब करने के लिए बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। वे हीरानगर सेक्टर के पास उज्ज नदी और उससे जुड़े नालों के रास्ते से घुसपैठ कर सकते हैं। यह क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील माना जाता रहा है। अलर्ट के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से निगरानी और गश्त तेज कर दी है। नदी किनारों और संभावित मार्गों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है, जबकि रात के समय निगरानी के लिए आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

सुरक्षा समीक्षा बैठक में एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देशश्री अमरनाथ यात्रा-2026 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने जिला पुलिस लाइन में सिक्योरिटी मैनेजमेंट एंड कोऑर्डिनेशन (एसएमएसी) बैठक की अध्यक्षता की। इसमें एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा की। उन्होंने सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, औचक नाका जांच करने और क्विक रिएक्शन टीमों (क्यूआरटी) की तैनाती को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, खुफिया एजेंसियों, नागरिक प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

तकनीकी निगरानी और समन्वय पर जोरएसएसपी ने सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने, एकीकृत कंट्रोल रूम के जरिए रियल टाइम मॉनिटरिंग और संचार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया। खुफिया एजेंसियों ने हालिया इनपुट साझा किए और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी, संयुक्त अभ्यास और मॉक ड्रिल को लेकर सहमति बनी। एसएसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी एजेंसियां मिलकर यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए समन्वय के साथ काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed