फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news

मुश्किल सफर, संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है स्वतंत्रता दिवस : उपराज्यपाल

विज्ञापन
jammu and kashmir news
श्रीनगर में उपराज्यपाल ने किया ध्वजारोहण। संवाद
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोक भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस की एक औपचारिक टुकड़ी ने सलामी दी। उपराज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एलजी ने कहा कि स्वतंत्रत दिवस मुश्किल सफर, संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है।
विज्ञापन

उन्होंने भारत के ग्लोबल लीडर बनने की क्षमता पर पूरा भरोसा जताया। उपराज्यपाल ने ज़ोर दिया कि नागरिकों को एक ऐसा समावेशी समाज बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए जो जनहित को प्राथमिकता दे और वंचितों के प्रति सहानुभूति रखे। उन्होंने आत्मनिर्भर जम्मू-कश्मीर और विकसित भारत के विजन को साकार करने में हर नागरिक के सक्रिय योगदान के महत्व पर भी जोर दिया। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के सभी नागरिकों से राष्ट्र-निर्माण में खुद को समर्पित करने का आह्वान करते हुए, उपराज्यपाल ने शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पदक पाने वाले सभी बहादुर जवानों को बधाई दी और साथ ही खिलाड़ियों की असाधारण उपलब्धियों और केंद्र शासित प्रदेश का मान बढ़ाने में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी से और अधिक जोश, ईमानदारी और समर्पण के साथ देश की सेवा करने के अपने संकल्प को दोहराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed