{"_id":"6a8222b7a9e4342aa0079325","slug":"jammu-and-kashmir-news-reasi-news-c-264-1-sr11004-114813-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी।
चांगथांग। लद्दाख का पहला ब्लैक-नेक्ड क्रेन महोत्सव हानले में संपन्न हुआ। चार दिवसीय महोत्सव में करीब छह हजार पक्षी प्रेमियों, संरक्षणवादियों, विद्यार्थियों, प्रकृति प्रेमियों और स्थानीय समुदायों ने भाग लिया। इसमें ब्लैक-नेक्ड क्रेन के संरक्षण और चांगथांग के नाजुक उच्च हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण पर विशेष जोर दिया।
महोत्सव के दौरान विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में पक्षी अवलोकन, सामुदायिक ईको-मार्केट, विद्यार्थियों के लिए नेचर कैंप, बर्ड रेस, ट्रेजर हंट, चित्रकला प्रतियोगिता और वन्यजीव अवलोकन जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने हानले में रात्रि आकाश अवलोकन सत्र में हिस्सा लेने के साथ-साथ भारतीय खगोलीय वेधशाला का भी दौरा किया। बर्ड क्लब्स मीट में लद्दाख, दिल्ली, कश्मीर, जम्मू, चेन्नई और गोवा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा पक्षी निगरानी, अनुसंधान और संरक्षण के लिए आपसी सहयोग पर चर्चा की। प्रतिभागियों ने हानले में पक्षी संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की इस पहल की सराहना की।