सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: महिला की जलकर मौत, परिजन ने जाम किया अखनूर-ज्यौड़ियां मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 15 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते पूनम के मायके पक्ष वाले, अस्पताल में परिजनों की बात सुनते विधायक मोहन
विज्ञापन
सुंगल के परमाना तालाब इलाके की घटना

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। सुंगल के परमाना तालाब इलाके में रविवार सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर उप जिला अस्पताल (एसडीएच) अखनूर के बाहर अखनूर-ज्यौड़ियां मुख्य मार्ग को एक घंटे तक जाम रखा। बाद में पुलिस एवं सिविल प्रशासन के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त कर मार्ग बहाल कर दिया गया।

मृतका की पहचान पूनम कलसी (40) पत्नी तरसेम कुमार निवासी परमाना तालाब सुंगल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह आग की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि शव बुरी तरह झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पूनम की शादी सात वर्ष पहले हुई थी। उसका पति तरसेम कुमार नौकरी के सिलसिले में लेह में तैनात है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष (बधन-जौड़ियां क्षेत्र) के लोग बड़ी संख्या में एसडीएच अखनूर पहुंचे। परिजन ने आरोप लगाया कि पूनम की हत्या की गई है और इसके लिए उसके ससुराल वाले जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अखनूर-जोड़ियां मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद परिजन ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मृतका के सास-ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम करीब पांच बजे मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।अखनूर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विधायक मोहन लाल भगत भी उप जिला अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजन को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस प्रकार की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed