फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news including two terrorists killed Shopian Encounter One terrorist and four associates arrested in Budgam

जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें: शोपियां में दो आतंकियों का खात्मा, बडगाम में एक आतंकी और चार मददगार गिरफ्तार...

Mon, 19 Jul 2021 05:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 19 Jul 2021 05:09 PM IST
सार

कश्मीर घाटी में सोमवार को आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।
शोपियां में दो आतंकियों का खात्मा हुआ है। वहीं बडगाम में एक आतंकी और उसके चार मददगारों को गिरफ्तार किया गया। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu kashmir news including two terrorists killed Shopian Encounter One terrorist and four associates arrested in Budgam
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शोपियां में चक सादिक खान इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। साल 2017 से दक्षिणी कश्मीर समेत घाटी में आतंकी हमलों और हत्याओं को अंजाम देने वाले खूंखार आतंकी एवं लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर इशफाक डार उर्फ अबू अकरम और उसका साथी आतंकी ढेर कर दिया गया। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस(एसओजी), सेना की 34-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की बटालियन-178 शामिल है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


आतंक पर प्रहार: बडगाम में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक आतंकवादी और चार मददगार गिरफ्तार
बडगाम में पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एक स्थानीय आतंकवादी को उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


कश्मीर: खीर भवानी मंदिर में हेमा मालिनी ने की पूजा, पढ़िए इस प्राचीन धर्मस्थल से जुड़ी रहस्यमयी मान्यताएं
बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने रविवार को कश्मीर के प्राचीन खीर भवानी मंदिर में पूजा की। दर्शन के बाद हेमा मालिनी ने लोगों से बातचीत भी की। खीर भवानी मंदिर मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के तुलमुला इलाके में स्थित है। उनके मंदिर जाने के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा में ड्रोन से निपटना बड़ी चुनौती, घुसपैठ की फिराक में आतंकी
बॉर्डर और अन्य जगहों पर लगातार ड्रोन देखे जा रहे हैं। एक बार तो वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन से हमला भी हो चुका है। इसके बाद ड्रोन दिखने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ऐसे में इस साल स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा में ड्रोन से निपटना एक बड़ी चुनौती है। वायुसेना स्टेशन पर हमले के बाद करीब 20 बार ड्रोन देखे जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


वैष्णो देवी धाम: 12 घंटे तक बंद रहा हिमकोटी मार्ग, इस वजह से हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित
धर्मनगरी सहित वैष्णो देवी भवन में रात को हुई मूसलाधार बारिश से अर्द्धकुंवारी-हिमकोटी मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण हिमकोटी मार्ग पर यात्रा करीब 12 घंटे तक बंद रही। शनिवार रात नौ बजे यात्रा मार्ग बंद किया गया था।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed