सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

मोदी नेतृत्व में भारत सुरक्षित और प्रगति की राह पर : सत शर्मा

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
अखनूर। भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने कहा कि मोदी नेतृत्व में भारत सुरक्षित और सशक्त है। शनिवार को जिला अखनूर की एक संगठनात्मक बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत भूषण, जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, विधायक मोहन लाल भगत, पूर्व मंत्री बाली भगत, पूर्व विधायक राजीव शर्मा सहित वरिष्ठ नेता विनय महाजन, दलजीत सिंह चिब, जगदीश भगत और कैप्टन दलेर सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos


सत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की कल्पना करती है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हैं और अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति और इतिहास जहां गौरव का विषय है, वहीं कुछ ताकतों के लिए यह असहज भी रहा है। सत शर्मा ने कांग्रेस सहित कुछ राजनीतिक दलों पर भ्रामक प्रचार के जरिए देश को कमजोर करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सत शर्मा ने भारत की वैश्विक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हाल के वर्षों में भारत ने कठिन परिस्थितियों, जैसे वैश्विक ऊर्जा संकट के दौरान भी अपनी मजबूत कूटनीति का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि जहां दुनिया ईंधन संकट से जूझ रही है, वहीं भारत ने अपने नागरिकों के लिए आपूर्ति और स्थिरता सुनिश्चित की है। उन्होंने ईंधन की कमी को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को खारिज करते हुए कहा कि देश में पर्याप्त आपूर्ति है और जहाज लगातार भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच रहे हैं, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे झूठे प्रचार का डटकर मुकाबला करें और जनता तक सही जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित और निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आम जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं विधायक मोहन लाल भगत ने सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को जनता व सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed