सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tulip Garden Opens; Jammu Sanasar Valley Begins Bustling with Tourists

Tulip Garden: बसंत की दस्तक के साथ ही खुला ट्यूलिप गार्डन, सैलानियों से गुलजार होने लगी जम्मू की सनासर घाटी

अमर उजाला नेटवर्क, jammu Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Mar 2026 07:08 AM IST
विज्ञापन
सार

पटनीटॉप-सनासर मार्ग से बर्फ साफ होने के साथ ही पर्यटक इस कटोरे जैसी सुंदर घाटी में आबाद ट्यूलिप गार्डन का दीदार करने पहुंच गए। पहले दिन ही पर्यटकों की आमद देख स्थानीय व्यापारियों और पर्यटन विभाग ने रिकॉर्ड भीड़ की उम्मीद जताई है।

Tulip Garden Opens; Jammu Sanasar Valley Begins Bustling with Tourists
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार

सर्दियों की विदाई और बसंत की दस्तक के साथ ही जम्मू संभाग की खूबसूरत सनासर घाटी में रौनक लौट आई है। पटनीटॉप-सनासर मार्ग से बर्फ साफ होने के साथ ही पर्यटक इस कटोरे जैसी सुंदर घाटी में आबाद ट्यूलिप गार्डन का दीदार करने पहुंच गए। पहले दिन ही पर्यटकों की आमद देख स्थानीय व्यापारियों और पर्यटन विभाग ने रिकॉर्ड भीड़ की उम्मीद जताई है।

Trending Videos


रामबन जिले के सनासर में जम्मू संभाग का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन बुधवार को खुल गया। ये 35 कनाल में फैला है। इसमें 25 किस्मों के दो लाख से अधिक ट्यूलिप लगाए गए हैं। फ्लोरिकल्चर विभाग के निदेशक विवेक मोदी ने कहा कि सनासर में इस बार सबसे बड़ा आकर्षण ट्यूलिप गार्डन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए पहली ई-टिकटिंग सिस्टम शुरू किया गया है। गार्डन के बीचों-बीच एक खूबसूरत फव्वारा और रात के लिए शानदार लाइटिंग की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस सीजन में सनासर के ट्यूलिप गार्डन में पर्यटकों की अधिक संख्या आने की उम्मीद है।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर इस बगीचे की खूबसूरत फोटो साझा की है। उन्होंने लिखा, जम्मू में एक नया फूलों का स्वर्ग आपका इंतजार कर रहा है! आगंतुकों के लिए सुविधाजनक ई-टिकटिंग के साथ यह प्रकृति के सबसे खूबसूरत रंगों के बीच एक सहज और मनमोहक अनुभव का वादा करता है।

ट्यूलिप गार्डन खुलने के बाद स्थानीय लोगों समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों ने भी यहां की खूबसूरती को निहारा। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक होने से पर्यटकों के लिए इस ट्यूलिप गार्डन तक पहुंचा आसान है।

ये सब है यहां

  • परिवार और बच्चों के लिए प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ कई रोमांचक गतिविधियां
  • एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए यहां जिपलाइनिंग और घुड़सवारी का लुत्फ उठाने की सुविधा
  • सनासर झील की सैर कराने के लिए यहां के नाविक दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं
  • पारिवारिक मनोरंजन के लिए यहां कई तरह के खेल और ओपन स्पेस उपलब्ध है

स्थानीय व्यापारियों में जगी उम्मीद
पिछले साल पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, बादल फटने, भूस्खलन और अन्य कारणों से यहां का पर्यटन व्यवसाय काफी प्रभावित रहा था। इस साल सीजन की शुरुआत में ही पर्यटकों का उत्साह देखकर होटल व्यवसायियों और स्थानीय वेंडरों को उम्मीद है कि वे पिछले साल हुए नुकसान की भरपाई कर सकेंगे।

ये फूल भी लुभाएंगे
ट्यूलिप के फूलों के साथ इस बगीचे में डैफोडील्स, जलकुंभी, गुलाब, रैनकुलस, मस्कारिया और आइरिस के फूल भी खिल रहे हैं। ये विविध रंगों और सुगंधों का एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य बनाते हैं जो आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

ट्यूलिप गार्डन का शुभारंभ हो गया है। अब इसके खुल जाने के बाद पर्यटकों की आमद बढ़ने की संभावना है। पहले दिन भी अच्छी-खासी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
-पवन कुमार, सहायक पुष्पकृषि अधिकारी, रामबन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed