सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bank of India and Burger King's Water Connections Cut

Jammu News: बैंक ऑफ इंडिया और बर्गर किंग के काटे पानी कनेक्शन

विज्ञापन
Bank of India and Burger King's Water Connections Cut
विज्ञापन
- सतवारी और गांधी नगर में चला अभियान, बकायेदार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर में पानी के बिलों की वसूली को लेकर जल शक्ति (पीएचई) विभाग अब एक्शन मोड में है। बुधवार को जल शक्ति डिवीजन-2 ने सख्ती दिखाते हुए सतवारी और गांधी नगर क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से बिलों का भुगतान न करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। बैंक ऑफ इंडिया और बर्गर किंग के पानी कनेक्शन काटने की कार्रवाई करते हुए बड़े बकायेदारों को 24 घंटे में भुगतान करने को कहा है।
अल्टीमेटम दिया कि यदि बकाया बिल का भुगतान नहीं हुआ तो कनेक्शन कटना तय है। विभाग की टीम ने क्षेत्रों का दौरा कर उन कामर्शियल कनेक्शनों को चिन्हित किया जिनके मालिकों ने बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की थी। इस कार्रवाई के तहत प्रमुख रुप से सतवारी स्थित बैंक ऑफ इंडिया, गांधी नगर के बर्गर किंग व इलेवन स्पाइसेस के कामर्शियल कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं, विशेषकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रिय स्थिति या कनेक्शन कटने से बचने के लिए अपने बकाया बिलों का 24 घंटे में भुगतान करा दें। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को शहरभर में ऐसे अभियान तेज करने और बार-बार डिफाल्ट करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किया है।
--------
वर्जन
कामर्शियल कनेक्शन के लिए वार्षिक 10 हजार और घरेलू पानी कनेक्शन के लिए तीन हजार रुपये बिल निर्धारित है। इसके बावजूद जो भी उपभोक्ता लंबे समय से बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके कनेक्शन काटने के सख्त निर्देश हैं। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं की जाएगी।
- संजीव कुमार, एक्सईएन डिवीजन नंबर 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed