सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mission Skill Helps Bridge the Gap Between Education and Employment: Surinder

मिशन स्किल शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई पाटने में मददगार : सुरिंदर

विज्ञापन
Mission Skill Helps Bridge the Gap Between Education and Employment: Surinder
कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मिशन ​स्किल कार्यशाला का डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित - फोटो : samvad
विज्ञापन
- डिप्टी सीएम ने कन्वेंशन सेंटर में मिशन स्किल से जुड़ी कार्यशाला को किया संबोधित
Trending Videos

- बोले, इसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में लाखों युवाओं को लाभ पहुंचाना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि ‘मिशन स्किल- कौशल विकास के इकोसिस्टम में बदलाव’ विषय पर आयोजित कार्यशाला प्रशिक्षण कार्यक्रमों को उद्योग की मांगों के साथ निकटता से जोड़कर शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को पाटने में मदद करेगा। मिशन स्किल का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में लाखों युवाओं को लाभ पहुंचाना है जिसमें छात्र, नौकरी चाहने वाले और मौजूदा कर्मचारी भी शामिल हैं।
कन्वेंशन सेंटर में मिशन स्किल पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा के एकीकरण, करियर मार्गदर्शन प्रणालियों को मजबूत करने, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के आधुनिकीकरण और आईटी जैसे क्षेत्रों में कौशल को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डिजिटल फर्स्ट को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी कामकाजी आयु वर्ग में आती है। हमारा प्रयास एक सुव्यवस्थित, समावेशी और परिणाम उन्मुख कौशल विकास ढांचे के माध्यम से इस क्षमता का प्रभावी ढंग से उपयोग करना है। महिलाओं, ग्रामीण युवाओं और वंचित समुदायों के लिए अवसरों तक समान पहुंच सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
स्किल डेवलपमेंट विभाग के सचिव कुमार राजीव रंजन ने संसाधनों के उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विभाग के निदेशक ओवैस अहमद, जम्मू के निदेशक अरुण मन्हास, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स जेएंडके के चेयरमैन राहुल सहाय ने भी विचार व्यक्त किया।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed