{"_id":"69d2c973918df776c30ebe75","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101759-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांसद और विधायक ने गोशाला के लिए 25 लाख देने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांसद और विधायक ने गोशाला के लिए 25 लाख देने की घोषणा की
विज्ञापन
सांसद जुगल किशोर शर्मा व विधायक मोहन लाल अखनूर की जय मां सुरभि गौशाला में सेवा देते हुए।
- फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर में स्थित जय मां सुरभि गौशाला में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू-रियासी संसदीय क्षेत्र के सांसद जुगल किशोर शर्मा और विधायक मोहन लाल भगत उपस्थित रहे। इस दौरान सांसद और विधायक ने अपनी निधि से 25 लाख की राशि देन की घोषणा की है।
इस दौरान अतिथियों ने गौशाला का निरीक्षण कर वहां रह रहे गोवंश की स्थिति का जायजा लिया। गौ समिति के सदस्यों ने गौशाला में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि लगातार बढ़ती गोवंश संख्या के कारण शेड की कमी बनी हुई है, जिससे देखभाल में कठिनाइयां आ रही हैं।
गोशाला की जरूरतों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सांसद जुगल किशोर शर्मा ने गोशाला के विकास के लिए अपनी सांसद निधि से 15 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। वहीं विधायक मोहन लाल जो इस गोशाला की टीम के सदस्य भी है उन्होंने भी अपनी विधायक विकास निधि से 10 लाख की सहायता देने की घोषणा की।
सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि यह केवल शुरुआती सहयोग है और भविष्य में भी हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समाज से जुड़े लोगों से गोशाला के लिए सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि समिति द्वारा 150 से 200 गोवंशों की सेवा सराहनीय है, जिनमें से कई गोवंश तस्करी से बचाए गए हैं।
विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि गोशाला के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही गोवंश के बेहतर उपचार के लिए एक विशेष पशु चिकित्सक की तैनाती के लिए वह पशुपालन विभाग को पत्र लिखेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक राजीव शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, दीपेश सिंह, शमशेर सिंह गणेश शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और गौभक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Trending Videos