सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: संत बाबा मोहन सिंह के नाम पर फार्मेसी और ओपीडी शुरू

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
अखनूर। बाबा सुंदर सिंह गुरुद्वारा में संत बाबा मोहन सिंह की बरसी के उपलक्ष्य में भव्य गुरमत समागम करवाया। संत बाबा मोहन सिंह के नाम पर फार्मेसी का उद्घाटन किया गया तथा गुरुद्वारा परिसर में ओपीडी सेवा की शुरुआत भी की गई। इससे स्थानीय लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
Trending Videos

इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने श्रद्धा भाव से हाजिरी लगाकर संत बाबा मोहन सिंह जी को नमन किया। कार्यक्रम में रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया, वहीं कथावाचकों ने संत जी के उपदेशों सत्य, निस्वार्थ सेवा और विनम्रता पर प्रकाश डाला। संगत को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। समागम के दौरान गुरु का लंगर और चाय लंगर की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पहल के लिए डीजीपीसी जम्मू के संयुक्त सचिव सरदार रणवीर सिंह के प्रयासों की सराहना की गई जिन्होंने विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को जोड़कर इस योजना को साकार किया। कार्यक्रम में निदेशक रोजगार जम्मू-कश्मीर हरविंदर सिंह, सीएमओ डॉ. हरबंस सिंह, आईजी रेलवे के स्टाफ ऑफिसर रणधीर सिंह, डीजीपीसी जम्मू के अध्यक्ष रणजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed