सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बारिश के पानी की निकासी न होने से खेतों में जमा हो रहा पानी

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। आल इंडिया राजपूत भाऊ सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भाऊ ने शनिवार को सीमावर्ती पलांवाला क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने नरेंद्र सिंह भाऊ को समास्याएं बताते हुए कहा कि निचले क्षेत्र में बरसात के पानी की कोई निकासी नहीं है। बरसात के दिनों में बारिश का पानी निकासी नहीं होने से खेतों में जमा हो जाता है। इससे हमारी धान की फसल पानी में दब जाती है और खराब हो जाती है। इस विषय पर क्षेत्र के नुमाइंदों तथा क्षेत्र में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार बता चुके हैं। इसके बावजूद हमारी इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। हमारी खेती योग्य भूमि पिछले 26 वर्षों से अधिग्रहित की गई। इसके बदले न ही हमें मुआवजा और न ही भूमि वापस करने पर कोई सहमति जताई जा रही है।
Trending Videos

लोगों ने कहा कि पलांवाला से लेकर ज्यौड़ियां तक की मुख्य सड़क की हालत जर्जर बनी हुई है। चौड़ीकरण को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है। पिछले 10 से 12 सालों से सिर्फ आश्वासन दिये जा रहे हैं। हायर सेकेंडरी स्कूल पलांवाला में लैक्चरर की बहुत कमी है। लगभग छह विषयों को पढ़ाने के लिए लैक्चरर ही नहीं हैं। हमारे सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चों का भविष्य कैसे बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत नरेंद्र सिंह भाऊ ने कहा कि हम लोग जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में डीसी जम्मू राकेश मिन्हास से मुलाकात करेंगे। इस दौरान बोध राज भगत, नसीब सिंह, जगदेव सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed