सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बसपा ने पार्टी संस्थापक कांशी राम को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। बहुजन समाज पार्टी की तरफ से कस्बा खौड़ में कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टी संस्थापक कांशी राम को उनकी 92वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Trending Videos

इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक कांशीराम के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें याद किया। उनके द्वारा समाज के पिछड़े तथा दलित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगामी निकाय तथा पंचायती चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास के लिए बसपा का सत्ता में आना बहुत जरूरी है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। इससे पहले कार्यक्रम के दौरान पार्टी के उपाध्यक्ष चरणजीत चरगोत्रा, महासचिव राजा सिंह, सचिव बिशन दास भगत, जिला प्रधान तरसेम लाल, सतपाल बावोरिया, जिला सांबा के प्रधान दविंदर कुमार, संजीव कुमार, स्वर्ण लता, अक्षय कुमार, चित्र मनु, पूर्व अध्यक्ष जसपाल भगत, रमेश कुमार, मनोज कुमार, स्वर्ण लता तथा जगदीश वर्मा सहित आदि लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed