सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पंचायत बदोंवाल के किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। तहसील ज्यौड़ियां की पंचायत बदोंवाल के किसानों ने रविवार को सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। विभाग पर क्षेत्र की लिंक नहरों की सफाई नहीं करने का आरोप लगाया।
Trending Videos

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि विभाग की तरफ से नहरों में पानी बहाल कर दिया है और नहरों की सफाई नहीं होने से पानी ओवरफलो होकर हमारे खेतों में आ रहा है। इससे हमारी गेहूं की फसल खराब हो रही है। किसानों ने विभाग से क्षेत्र की सभी लिंक नहरों तथा नालों की सफाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पंचायत के एक मुख्य नाले की बात करते हुए बताया कि इस नाले पर पंचायत के किसानों की तीन सौ कनाल उपजाऊ भूमि निर्भर है लेकिन विभाग की तरफ से इस नाले के बीच से सिल्ट ही नहीं निकाली है। सिर्फ किनारों से मिट्टी खोदी है वह नाले के बीच ही पड़ी है उसको भी बाहर नहीं निकाला गया है।
किसानों ने विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिंचाई विभाग किसानों के उत्थान के लिए काम नहीं कर रहा है। केन्द्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के सपने दिखा रही है लेकिन जहां जमीनी स्तर पर किसान परेशान हैं। किसानों ने विधायक मोहन लाल भगत से आग्रह किया है कि वह क्षेत्र में आकर किसानों की सुध लें। इस मौके पर किसान काली दास, बूटा राम, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं इस विषय पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह नाले खंड विकास विभाग के पास हैं। इन नालों की सफाई खंड विकास विभाग ने करवानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed