{"_id":"69b7149a07b41832e5050c35","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102644-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ओटीपी देरी से आने पर उपभोक्ता परेशान, विक्रेताओं से हो रही कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ओटीपी देरी से आने पर उपभोक्ता परेशान, विक्रेताओं से हो रही कहासुनी
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया क्षेत्र में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की बिक्री को लेकर रोजाना मच रही हड़बड़ी ने गैस वितरकों और उपभोक्ताओं के बीच तनाव बढ़ा दिया है। ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) के देरी से आने पर लोग संयम खो रहे हैं, जिससे विक्रेताओं के साथ कहासुनी हो रही है। रोजाना सिलिंडर लदी गाड़ियां अरनिया पहुंच रही हैं, लेकिन डिजिटल सत्यापन प्रक्रिया में हो रही देरी उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़का रही है। घरेलू एलपीजी की गाड़ी लेकर पहुंचे गैस विक्रेता ने बताया कि लोगों को ओटीपी के लिए थोड़ा संयम रखना चाहिए। हड़बड़ी मचाने से समस्या और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि साइट व्यस्त होने के चलते ओटीपी आने में देरी हो रही है बावजूद उसके हम लोगों को सिलिंडर की आपूर्ति कर रहे हैं।
स्थानीय निवासी अजय कुमार ने कहा कि व्यस्त समय में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण ओटीपी देरी से आता है, जिससे लंबी कतारें लग रही हैं। लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं।
उपभोक्ता राम लाल ने बताया कि सिलिंडर की जरूरत है, लेकिन यह प्रक्रिया परेशान कर रही है। विक्रेता भी गुस्सा हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन विकल्प या बेहतर नेटवर्क सुधार से समस्या का समाधान हो सकता है।
गैस विक्रेता सुरेंद्र कुमार ने लोगों से अपील की कि ओटीपी आने में देरी होने पर हड़बड़ी न मचाएं। इससे गैस वितरण में ज्यादा समय लग रहा है। सर्वर बैठ जाने के कारण ओटीपी की देरी हो रही है।
Trending Videos