{"_id":"69b7144b986b739eae0d1876","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111417-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेके राइफल्स का 95वां रेज़िंग डे मनाया, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेके राइफल्स का 95वां रेज़िंग डे मनाया, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा में जम्मू-कश्मीर राइफल्स की 7वीं बटालियन के पूर्व सैनिकों और सैन्य अधिकारियों की तरफ से 95वां रेजिंग डे मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और जवानों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति को नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यूनिट के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों को भी याद किया गया। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के लिए समर्पण, अनुशासन और साहस ही भारतीय सेना की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने जवानों से इसी परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान जवानों के जोश, अनुशासन और देशभक्ति का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी सेना के वीर जवानों के साहस और समर्पण को सलाम किया।
Trending Videos