{"_id":"69beff0587e15488f706e79d","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111501-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब गांव के सीएससी सेंटर से पेंशन निकासी की सुविधा, बैंक जाने का झंझट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब गांव के सीएससी सेंटर से पेंशन निकासी की सुविधा, बैंक जाने का झंझट नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जम्मू-कश्मीर में वृद्धावस्था पेंशन धारकों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार से सभी लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि जारी कर दी गई है। अब उन्हें पैसा निकालने के लिए बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं होगी।
प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, लाभार्थी अब अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर आसानी से पेंशन राशि निकाल सकते हैं। इसके लिए आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) और एटीएम कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इस पहल से खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जहां बैंकिंग सेवाएं सीमित हैं। अधिकारियों ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपनी पेंशन राशि प्राप्त करें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।
Trending Videos