सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

बजट विकसित भारत 2047 को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम : डॉ मन्याल

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
सांबा। भाजपा विधायक डॉ. देवेंदर मन्याल ने बजट को विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, यह बजट युवा, किसान, कृषि क्षेत्र, उद्योग, महिलाओं और गरीब वर्ग सहित समाज के हर तबके को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आने वाले समय में यह भारत की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता को नई गति देगा।
Trending Videos


इस बजट से मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई गई है। ‘मेक इन इंडिया’ को और मजबूती देने के लिए विभिन्न प्रावधान किए गए हैं। इससे देश में उत्पादन बढ़ेगा और युवाओं को स्किल, सेमी-स्किल और अनस्किल्ड स्तर पर व्यापक रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला स्तर के अस्पतालों को अपग्रेड करने की घोषणा को भी सराहा गया। साथ ही, विशेष रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयों की कीमतों में कमी और आयातित दवाओं को सस्ता करने के कदम को आम जनता के लिए राहतकारी बताया गया। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट ड्यूटी में संशोधन से निर्यात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


फ्यूचरिस्टिक और सर्वस्पर्शी बजट : विधायक गंगा
सांबा। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश गंगा ने बजट को फ्यूचरिस्टिक और हर सेक्टर को छूने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला है। उनके अनुसार, मजदूर, किसान, जमींदार, मैन्युफैक्चरर, ट्रेडर कोई भी वर्ग अछूता नहीं रहा। विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे नुक्ताचीनी करेंगे, लेकिन यह बजट देश को आगे बढ़ाने वाला है।

गंगा ने विशेष रूप से निर्यात पर दिए गए जोर का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती तभी मिलती है जब निर्यात बढ़ता है। बजट में सीफूड, टेक्सटाइल, फार्मा और कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए टैक्स में राहत और इंसेंटिव दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही दवाइयों के क्षेत्र में विश्व में पहचान बना चुका है और अब इस बजट से इसे और गति मिलेगी।

कृषि, पशुपालन और हेल्थ सेक्टर में बढ़े हुए आवंटन को उन्होंने सकारात्मक कदम बताया। साथ ही मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की पहल का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खनिज भंडार वाले राज्यों के लिए कॉरिडोर विकसित करने और उन्हें आपस में बेहतर तरीके से जोड़ने की योजना से उद्योग और व्यापार को मजबूती मिलेगी।

टैक्स स्लैब में रियायत नहीं मिलने से निराशा
सांबा के रवि खजूरिया के अनुसार बजट में कुछ खास नही है। लोगों ने उम्मीद जताई थी कि इनकम टैक्स की स्लैब में रियायत मिलेगी, ऐसा कुछ नही किया गया। युवक राजेश के अनुसार बेरोजगार युवाओं के लिए बजट में कुछ खास नही है। किसान राज कुमार के अनुसार उन्हें तो समझ ही नही आया कि किसानों के लिए बजट में क्या दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed