सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कुलदेव स्थान पर माथा टेककर दुनिया में सुख-शांति की कामना की

विज्ञापन
jammu kashmir news
गांव सतराईया में चिब बिरादरी की वार्षिक मेल में पहुचे लोग नमन करते हुए  - फोटो : rs pura news
विज्ञापन
आरएस पुरा। चिब बिरादरी की वार्षिक मेल रविवार को गांव सतराईया में कुलदेव बाबा धर्मचंद जी के देवस्थान पर मनाई गई। कुलदेव स्थान पर बिरादरी के लोगों की तरफ से सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें बिरादरी सदस्यों ने कुलदेव स्थान पर माथा टेककर देश व दुनिया में सुख व शांति की कामना की। देवस्थान पर सुबह से ही बिरादरी के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था और देर शाम तक लोगों का आना जारी रहा। वही बिरादरी की तरफ से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ खेलो एवं उच्च पदों पर पहुंचने वाले बिरादरी के विद्यार्थियों तथा अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

इस मौके पर पूर्व मंत्री आरएस चिब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा बिरादरी के गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बिरादरी के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर युवा राजपूत सभा के प्रधान मंदीप, पूर्व प्रधान राजन सिंह हैपी, अमर क्षेत्रीय सभा के प्रधान विशंभर सिंह, सेवानिवृत्त डीएसपी जोगिन्द्र सिंह, सन्नी कांता चिब, प्रोफेसर सोहन सिंह, कस्तूरी सिंह कैलाश आदि ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह नशे से दूर रहें और बिरादरी की बेहतरी के लिए काम करें। इस मौके पर पंचायत के अन्य पूर्व प्रतिनिधियों सहित अन्य ने भी विचार रखे। बाद दोपहर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed