सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बिना ओटीपी के घरेलू गैस नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
आरएस पुरा। उपजिला आरएस पुरा क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) के गैस सिलिंडर नहीं दिया जा रहा। इससे आम जनता खासकर ग्रामीण वर्ग बेहद परेशान है।
Trending Videos

रमेश चौधरी का कहना कि संबंधित गैस कंपनी के नंबर पर काल करने पर ओटीपी नहीं आने पर दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि कई लोगों को तय किए कोटे के मुताबिक सिलिंडर भरवाने के बाद अब अप्रैल माह में सिलिंडर देने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमांत गांव सुचेतगढ़ के सरदारी लाल का कहना है कि कई बार नेटवर्क की समस्या या मोबाइल फोन न होने के कारण ओटीपी प्राप्त नहीं हो पाता। इसके चलते उन्हें गैस एजेंसी से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि घर की रसोई का काम पूरी तरह गैस पर निर्भर है।
ग्रामीण अजीत राज व व पुरुषोत्तम ने कहा कि पहले गैस वितरण की प्रक्रिया सरल थी, लेकिन अब ओटीपी अनिवार्य किए जाने से स्थिति और जटिल हो गई है। कई बुजुर्ग और अशिक्षित उपभोक्ता इस नई व्यवस्था को समझ नहीं पा रहे हैं। इससे वे बार-बार एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं। लोगों में इस समस्या को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस व्यवस्था में सुधार किया जाए और वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए ताकि बिना ओटीपी के भी जरूरतमंदों को गैस उपलब्ध कराई जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। फिलहाल, लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान करेगा।
गैस एजेंसी के प्रबंधक कृष्ण लाल का कहना है कि बिना ओटीपी के सिलिंडर नहीं दिए जाने का कारण जारी की गई गाइडलाइन है। उसी हिसाब से सिलिंडर मिल रहे हैं। घरेलू सिलिंडर के वितरण में अगर कोई दिक्कत आ रही है तो उपभाेक्ता एजेंसी में आकर जानकारी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed