{"_id":"6a46cdc9682db7d96f00f58c","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-718-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नकदी और सोने की अंगूठी सहित चोरी का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नकदी और सोने की अंगूठी सहित चोरी का सामान बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरमंडल पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई पूरी संपत्ति बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, थाना पुरमंडल में दर्ज एफआईआर के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र (ह्यूमन इंटेलिजेंस) की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 14,500 रुपये की नकदी तथा एक सोने की अंगूठी बरामद की। बरामद सामान को कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में मीनू कुमारी, बबलू कुमार, शामी कुमार, सुशील कुमार, जम्मू को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान यदि अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।