फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK CM congratulates Sheetal Devi for her gold at World Archery Para Series Stage

शीतल देवी ने रचा नया इतिहास: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज में जीता गोल्ड, सीएम उमर अब्दुल्ला ने दी बधाई

Fri, 11 Sep 2026 01:49 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 11 Sep 2026 01:49 PM IST
सार

किश्तवाड़ की 19 वर्षीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 के स्टेज-III में महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
JK CM congratulates Sheetal Devi for her gold at World Archery Para Series Stage
शीतल देवी - फोटो : Instagram

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पैरा तीरंदाज शीतल देवी को वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 के स्टेज-III में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने शीतल की इस उपलब्धि को पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

विज्ञापन

कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा कि शीतल देवी ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक भी अपने नाम किया। उमर अब्दुल्ला ने शीतल को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर सफलता की कामना की।

किश्तवाड़ की रहने वाली हैं शीतल
19 वर्षीय शीतल देवी जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में महिला कंपाउंड वर्ग के फाइनल में जीत दर्ज कर पहली बार व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल किया। शीतल की इस उपलब्धि ने जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ देश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed