{"_id":"6aa3ec56b5cf8f832b0b295a","slug":"video-nhm-employees-protest-in-reasi-continues-for-the-third-day-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू: रियासी में एनएचएम कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, समान वेतन की मांग पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: रियासी में एनएचएम कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, समान वेतन की मांग पर अड़े
Nikita Gupta
Updated Fri, 11 Sep 2026 05:26 PM IST
Link Copied
रियासी में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। मुख्य बाजार में स्थित ब्लॉक मेडिकल ऑफिस में काम करने वाले एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को ले धरना दिया। कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की और उनको काम के रूप में एक समान वेतन देने को कहा। वहीं इसके अलावा जिला अस्पताल परिसर में भी वीरवार दूसरे दिन जोरदार प्रदर्शन हुआ था। कर्मचारियों ने धरना देते हुए अपनी मांगों को ले नारेबाजी की। गौरतलब है कि बीते बुधवार सुबह से अस्पताल में कार्यरत एनएचएम के कर्मचारी 72 घंटों की हड़ताल शुरू कर धरने पर बैठे है। रोष जताते हुए कर्मचारियों ने कहा कि वह लोग तीन दिनों से हड़ताल पर है,लेकिन सरकार की तरफ से उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है। कोई भी अधिकारी उन के साथ बात करने नहीं पहुंचा है,वह लोग कम वेतन में अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पा रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।