फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani Rangers opened fire on the LoC in Teetwal.

करनाह सेक्टर में गूंजी गोलियों की आवाज: टीटवाल में एलओसी पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने की फायरिंग, पोर्टर सुरक्षित

Fri, 11 Sep 2026 01:59 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 11 Sep 2026 01:59 PM IST
सार

कुपवाड़ा के करनाह सेक्टर के टीटवाल में एलओसी पार से दो राउंड फायरिंग की सूचना मिली, जिसमें तीन महार कैंप के पास मौजूद स्थानीय पोर्टर सुरक्षित बच गया।

विज्ञापन
Pakistani Rangers opened fire on the LoC in Teetwal.
श्रीनगर के बटमालू में वीरवार को तलाशी अभियान के दाैरान मोर्चा संभाले सुरक्षाबल के जवान। - फोटो : एजेंसी

विस्तार

एलओसी पर करनाह सेक्टर के टीटवाल क्षेत्र में रात पीओके रेंजर्स की ओर से भारतीय क्षेत्र में दो गोलियां चलाए जाने की घटना सामने आई है। गोलीबारी के दौरान तीन महार कैंप के पास मौजूद एक स्थानीय पोर्टर बाल-बाल बचा। घटना में जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार घटना दोपहर करीब एक बजे की है। पीओके रेंजर्स की ओर से भारतीय क्षेत्र में दो राउंड फायर किए गए।

विज्ञापन

इस दौरान तीन महार के साथ स्थायी पोर्टर के रूप में कार्यरत खखर टीटवाल निवासी अमराइज अहमद पास ही मौजू थे। गोलीबारी में वह सुरक्षित बच गए हैं। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की स्थिति का जायजा लिया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायरिंग पोर्टर को लक्ष्य बनाकर की गई थी या किसी अन्य कारण से। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से घटना के अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, सेना की ओर से घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

टीटवाल करनाह सेक्टर में एलओसी से सटा बेहद संवेदनशील इलाका है। यहां किशनगंगा नदी के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) का क्षेत्र है। इसी क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच अधिकृत मानवीय आदान-प्रदान और प्रत्यावर्तन के लिए टीटवाल क्रॉसिंग भी है। जून में एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे एक पाकिस्तानी नागरिक को जांच के बाद यहीं से वापस भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर के बटमालू में तलाशी अभियान
शहर के बटमालू स्थित एसडी कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने अचानक घेराबंदी कर घर-घर तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के मुताबिक, एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया। इस दौरान घर-घर जाकर तलाशी ली गई और निवासियों के पहचान पत्रों की गहन जांच की गई। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया था। उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के दौरान इलाके के प्रमुख मोड़ों और रास्तों पर बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया था। इलाके में यह तलाशी अभियान कुछ देर तक चला, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed