सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir Police chief to forces ahead of Amarnath yatra

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से पहले कश्मीर पुलिस अलर्ट मोड में, आईजीपी ने दिए सख्त निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 19 Jun 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

कश्मीर पुलिस प्रमुख वी. के. बिर्डी ने अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षाबलों को उच्च स्तर की सतर्कता और तैयारियों को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Kashmir Police chief to forces ahead of Amarnath yatra
amarnath yatra 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

आगामी अमरनाथ यात्रा से पहले कश्मीर पुलिस प्रमुख वी. के. बिर्डी ने सुरक्षाबलों को सतर्क रहने और उच्च स्तर की परिचालन तैयारियों को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा या लॉजिस्टिक चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।

यह 57 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है। इससे पहले आईजीपी कश्मीर ने जोनल और सेक्टर अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और समन्वय की समीक्षा की।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस बैठक में कश्मीर जोन के डीआईजी, केंद्रीय कश्मीर रेंज, श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर रेंज अनंतनाग, डीआईजी आर्म्ड कश्मीर, एसएसपी पीसीआर कश्मीर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

आईजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात जवानों को नियमित ब्रीफिंग दें ताकि सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारियों और मौजूदा सुरक्षा स्थिति से पूरी तरह अवगत रहें। उन्होंने लगातार निगरानी और प्रभावी संचार व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इसके अलावा उन्होंने सुरक्षाबलों और अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, संयुक्त प्रतिक्रिया प्रणाली और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बिर्डी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान जवानों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए और जनता के प्रति मित्रवत रवैया अपनाना चाहिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों और जवानों से अनुशासनऔर एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का सख्ती से पालन करने की अपील की। बैठक के अंत में यात्रा के शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन के लिए सभी तैयारियों और आपात योजनाओं की समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed