सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh: Dalai Lama's visit to Zanskar confirmed, will arrive on July 19, will lay the foundation stone of new

Ladakh: दलाई लामा का जंस्कार दौरा तय, 19 जुलाई को करेंगे आगमन, 23 को रखेंगे नए स्तूप की आधारशिला

अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 14 Jul 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा 19 जुलाई को लेह से जंस्कार जाएंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। 23 जुलाई को वे एक नए स्तूप की आधारशिला रखेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर 26 जुलाई को लेह लौटेंगे।

Ladakh: Dalai Lama's visit to Zanskar confirmed, will arrive on July 19, will lay the foundation stone of new
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने रविवार को लेह में पूरे दिन विश्राम किया। वे एकांत में रहे और किसी से मिले-जुले नहीं। लेह से दलाई लामा का 19 जुलाई को जंस्कार जाएंगे। लेह से वे एक विशेष विमान में जंस्कार के लिए रवाना होंगे, जहां पडुम हेलीपैड से करशा फोटांग के बीच उनके भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

Trending Videos


20 जुलाई को तिब्बती धर्मगुरु का विश्राम का दिन रहेगा। 21 जुलाई को वे कारगोन समर मेगा सिंपोजियम का उद् घाटन करेंगे। जहां वे स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। 22 जुलाई का दिन विशेष आमंत्रित अतिथियों के लिए नियत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दलाई लामा का इन लोगों के साथ विशेष शिक्षा सत्र होगा। 23 जुलाई को डुजिन फुटांग जाने का कार्यक्रम है। यहां वे छोर्टन छारुंग खाशोर की आधारशिला रखेंगे। यह एक नया स्तूप होगा। इसके बाद वे यहीं अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आगामी 24 जुलाई को करशा फोटांग में पूरे दिन आराम करने के बाद वे 25 जुलाई को करशा फोटांग में लोगों से मिलेंगे और उन्हें शिक्षा देंगे। 26 जुलाई को वे वापस लेह लौट आएंगे।

दलाई लामा के प्रेस सचिव सांडुप ने बताया कि फिलहाल दलाई लामा विश्राम पर हैं। इसके बाद तय कार्यक्रमों के अनुसार वे अपने निवास स्थान जिवेत्सल से बाहर निकलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed