सब्सक्राइब करें

LAHDC Election: अनुच्छेद 370 हटने के बाद कारगिल में पहली बार मतदान, 77.61 फीसदी हुई वोटिंग

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 10:24 AM IST
सार

एलएचडीसी के चुनाव में दोपहर तीन बजे तक 73.32 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसमें रणवीरपोरा (द्रास) में 65.53 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, कारगिल टाउन में 70.41 प्रतिशत वोटिंग हुई।

विज्ञापन
LAHDC elections: Ladakh Autonomous Hill Development Council Polling underway in 26 constituencies
कारगिल में मतदान के दौरान - फोटो : पीआरओ कारगिल

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार हो रहे लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के चुनाव में बुधवार को 77.61 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। सालिस्कूट में सर्वाधिक 90.07 प्रतिशत वोट पड़े। चुनाव परिणाम आठ अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। नई परिषद का गठन 11 अक्तूबर से पहले हो जाएगा।



कारगिल में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग सुबह आठ बजे से शुरू हुई। 26 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 85 प्रत्याशी मैदान में हैं। लोगों में वोट देने को लेकर उत्साह देखा गया। लोगों में उत्साह इस कदर था कि सुबह 9 बजे ही दुर्गम इलाकों में वोट प्रतिशत 11.46 पहुंच गया। 9 बजे तक रणवीरपोरा (द्रास) में 8.78 जबकि कारगिल टाउन में 11.38 फीसद वोंटिग हो चुकी थी। 11 बजे तक ही मतदाताओं की कुल संख्या से आधे से कुछ कम तक वोट पोल हो चुके थे। 11 बजे तक यह आंकड़ा 40.31 प्रतिशत तक पहुंचा तो शाम चार बजे तक कुल 77.61 प्रतिशत वोटिंग हुई। 74,000 से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अतिसंवेदनशील थे 114 केंद्र फिर भी शांतिपूर्ण रहा मतदान

कारगिल चुनाव में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल किया गया। 95388 मतदाताओं पर स्थानीय सरकार चुनने का जिम्मा है जिसमें 46762 महिलाएं हैं। चुनाव में 278 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसमें 114 अति संवेदनशील और 99 संवेदनशील थे। सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी। चुनाव अधिकारी श्रीकांत बालासाहेब सुसे ने कहा कि एलएएचडीसी चुनाव के लिए मतदान शान्तिपूर्ण संपन्न हो गया है।

विकास बनाम स्थानीय मुद्दों पर लड़ा गया चुनाव

भाजपा ने विकासात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ा। उसने प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। इसके विपरीत, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस ने अपने अभियानों को लद्दाख के स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित किया। जिसमें स्थानीय परंपराओं और संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा देने की मांग भी शामिल थी। विभिन्न राजनीतिक दलों के 85 उम्मीदवार इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने सबसे अधिक 22 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। नेकां और भाजपा ने 17-17 उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के भी 4 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि 24 निर्दल उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे थे।

Trending Videos
LAHDC elections: Ladakh Autonomous Hill Development Council Polling underway in 26 constituencies
LAHDC Election - फोटो : पीआरओ कारगिल

कारगिल के कारगिल श्रीकांत बालासाहेब सुसे ने कहा कि आज एलएएचडीसी चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। यहां कुल 278 मतदान केंद्र हैं। 278 स्टेशनों में से 114 अति-संवेदनशील और 99 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
LAHDC elections: Ladakh Autonomous Hill Development Council Polling underway in 26 constituencies
कारगिल में चुनाव - फोटो : पीआरओ कारगिल

मतदान की समाप्ति के बाद कड़ी सुरक्षा में ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे, जहां आठ अक्तूबर को मतों की गिनती होगी। 30 सदस्यीय परिषद के लिए 26 सीटों पर चुनाव हो रहा है। चार सीटों पर मनोनयन होगा। 

ज्ञात हो कि फिलहाल नेकां का परिषद पर कब्जा है। फिरोज अहमद खान के नेतृत्व वाली परिषद एक अक्तूबर को अपना कार्यकाल पूरा करेगी। पिछले चुनाव में भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। बाद में पीडीपी के दो सदस्य पार्टी में शामिल हो गए। 

इस प्रकार भाजपा की संख्या तीन तक पहुंच गई। इस बार वह 17 सीटों पर मैदान में है। 17 सीटों पर नेकां तथा कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने सबसे अधिक 21 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि आप पहली बार चुनाव मैदान में है। आप के चार प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।

पॉलीटेक्निक कॉलेज में स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज कारगिल में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी होगा। राजनीतिक पार्टियों तथा निर्दल प्रत्याशियों के लिए कॉलेज परिसर में स्थित हॉस्टल में निगरानी केंद्र बनाया गया है। आम लोगों को हिदायत दी गई है कि वह चुनाव वाले दिन अनावश्यक न निकलें। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल जाने वाले रास्ते जामत्यांग ब्रिज से नए जिला अस्पताल वाले रास्ते को बुधवार दोपहर के बाद सील कर दिया जाएगा ताकि स्ट्रांग रूम तक ईवीएम पहुंचाने में दिक्कत न आए।

LAHDC elections: Ladakh Autonomous Hill Development Council Polling underway in 26 constituencies
मतदान के लिए जाते हुए मतदाता - फोटो : पीआरओ कारगिल

मतदान के लिए 19 दस्तावेज वैध

मतदान के लिए प्रशासन ने 19 दस्तावेजों को मान्य घोषित किया है। इसमें वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, केंद्र-राज्य सरकार तथा सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के परिचय पत्र, पासबुक, संपत्ति कागजात, राशन कार्ड, एससी-एसटी-ओबीसी सर्टिफिकेट, पेंशन दस्तावेज, स्वतंत्रता सेनानी परिचय पत्र, शस्त्र लाइसेंस, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, पूर्व सैनिक सीएसडी कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, वरिष्ठ नागरिक कार्ड, स्मार्ट कार्ड।

विज्ञापन
LAHDC elections: Ladakh Autonomous Hill Development Council Polling underway in 26 constituencies
मतदान के लिए कतार में खड़े लोग - फोटो : पीआरओ कारगिल

कब होगी वोटों की गिनती

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतारें देखी गईं और सबसे पहले वोट डालने वालों में कई बुजुर्ग मतदाता भी शामिल रहे। वोटों की गिनती आठ अक्तूबर को होनी है और नई परिषद 11 अक्तूबर से पहले गठित हो जाएगी।

किस पार्टी से कितने प्रत्याशी

  • भाजपा 17
  • कांग्रेस 21
  • नेकां 17
  • आप 04
  • निर्दल 26
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed