{"_id":"6a856694d0e066c38f0b1845","slug":"landslide-on-jammu-srinagar-highway-after-rain-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी आफत: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन, नगरोटा में लगा लंबा जाम; यातायात ठप होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनी आफत: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन, नगरोटा में लगा लंबा जाम; यातायात ठप होने से बढ़ी परेशानी
Wed, 19 Aug 2026 01:47 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:47 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद नगरोटा इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से सड़क पर मलबा आ गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो गया। नगरोटा इलाके में भारी बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गया, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
भूस्खलन के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में मिट्टी और मलबा जमा हो गया, जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की रफ्तार थम गई। यातायात को सामान्य करने के लिए संबंधित विभाग की टीमें मलबा हटाने में जुटी हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन