{"_id":"69dabdc0b97331eea80a5285","slug":"lg-annoument-jammu-news-c-10-jmu1045-884043-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लद्दाख के शेर कर्नल सोनम वांगचुक के सम्मान में लेह में बनेगा स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लद्दाख के शेर कर्नल सोनम वांगचुक के सम्मान में लेह में बनेगा स्मारक
विज्ञापन
विज्ञापन
एलजी सक्सेना बोले-स्मारक कर्नल के गौरवशाली विरासत को करेगा प्रतिबिंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन कारगिल युद्ध के नायक और लद्दाख के शेर दिवंगत कर्नल सोनम वांगचुक के याद में लेह में एक स्मारक स्थापित करेगा। यह घोषणा लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार को की है।
उपराज्यपाल का कहना है कि यह फैसला वीर योद्धा महावीर चक्र से सम्मानित कर्नल सोनम के सम्मान में लिया गया है। इस निर्णय को शहीद के परिवार, भारतीय सेना और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ परामर्श के बाद लागू किया जाएगा। प्रस्तावित स्मारक कर्नल सोनम के गौरवशाली विरासत की सच्ची भावना को प्रतिबिंबित करेगा।
एलजी के अनुसार प्रस्तावित स्मारक लद्दाखी वीरता और गौरव का एक स्थायी प्रतीक बनेगा। यह आने वाली पीढ़ियों को कर्नल सोनम के अद्वितीय साहस और बलिदान को स्मरण करवाएगा और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देगा। उपराज्यपाल ने कहा कि यह स्मारक क्षेत्र के लोगों में देशभक्ति तथा समर्पण के मूल्यों को मजबूत करेगी।
-- -- -- --
कर्नल का शुक्रवार दिल का दौरा पड़ने से हो गया था निधन
बता दें कि कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम का शुक्रवार सुबह लेह में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ कर महत्वपूर्ण रणनीतिक चोटी को दोबारा हासिल किया था। इसके लिए उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
Trending Videos