{"_id":"69dabba0d29a6e2db6030941","slug":"demand-for-removal-of-garbage-disposal-center-samba-news-c-274-1-rsp1001-102670-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कचरा निस्तारण केंद्र हटाने के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कचरा निस्तारण केंद्र हटाने के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया के ग्रामीणों ने कहा - क्षेत्र में दुर्गंध फैलेगी और वातावरण प्रदूषित होगा
संवाद न्यूज एजेंसी।
अरनिया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने शनिवार को श्मशानघाट, खेल मैदान और सड़क के किनारे प्रस्तावित कचरा निस्तारण केंद्र के निर्माण के खिलाफ विधायक राजीव भगत को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने इसे किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा जिला जम्मू बॉर्डर के पूर्व अध्यक्ष सुनील दत्त शास्त्री ने बताया कि मौजूदा जगह पर कचरा निस्तारण केंद्र बनने से दुर्गंध फैलेगी और वातावरण प्रदूषित हो जाएगा। ग्रामीणों ने श्मशानघाट, खेल का मैदान और सड़क के किनारे इसकी लोकेशन का हवाला देते हुए इसका विरोध जताया।
कचरा निस्तारण केंद्र का टेंडर 90 लाख रुपये में अंतिम रूप दिया गया था। इसमें बाउंड्री वॉल और अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कचरा निस्तारण की यह व्यवस्था उनके दैनिक जीवन को प्रभावित करेगी। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण केंद्र कस्बे से दूर किसी वीरान जगह पर स्थापित होना चाहिए। विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर सहानुभूति जताते हुए अरनिया नगरपालिका को निर्देश दिए कि कचरा निस्तारण के लिए वैकल्पिक स्थान तलाशा जाए। उन्होंने मौजूदा एमआरएफ के निर्माण कार्य को बंद करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को शीघ्र समाधान दिया जाएगा।
Trending Videos