{"_id":"69b71f87bbaa85decd037342","slug":"lpg-silinder-jammu-news-c-10-jmu1062-860044-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लाइन में लगने से मिलेगा छुटकारा, सेल्समैन पहुंचाएगा होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लाइन में लगने से मिलेगा छुटकारा, सेल्समैन पहुंचाएगा होम डिलीवरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- परेशानी का अंत : अब खत्म होने वाली है एक सप्ताह से गैस सिलिंडर के लिए मची अफरा-तफरी
-- -- -- --
नंबर गेम्स : 1
- 3562217 घरेलू गैस सिलिंडर के उपभोक्ता जम्मू-कश्मीर हैं।
- 1.5 करोड़ उपभोक्ताओं को एक साथ ऑनलाइन बुकिंग करने से सर्वर हुआ था डाउन।
नंबर गेम्स: 2
जम्मू कश्मीर की गैस एजेंसियां
- 77 इंडियन ऑयल
- 105 हिंदुस्तान पेट्रोलियम
- 36 भारत पेट्रोलियम
-- -- -- --
क्रासर
- जम्मू-कश्मीर के डिपो से पहुंच गया घरेलू और कामर्शियल गैस सिलिंडर
- गैस कंपनियों ने दावा किया बैकलाग को खत्म करने के लिए सप्लाई तेज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गैस सिलिंडर के लिए परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले एक सप्ताह से घरेलू गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी और गोदाम के चक्कर लगाने वालों को ऑनलाइन बुक करने के दो से तीन दिनों में सेल्स मैन होम डिलीवरी पहुंचाएंगे। घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं को खाली सिलिंडर लेकर सुबह से ही गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा था। कई इलाकों में सप्लाई बाधित होने के कारण लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा था।
प्रशासन और गैस कंपनियों के बीच हुई चर्चा के बाद राज्य सरकार के हस्तक्षेप से तय हुआ है कि बुकिंग के अधिकतम दो से तीन दिनों के भीतर सेल्समैन उपभोक्ता के घर तक सिलिंडर पहुंचाएंगे। गैस एजेंसियों ने अपनी आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित करते हुए होम डिलीवरी सेवा को फिर से पटरी पर लाने का दावा किया है। वितरण प्रणाली को तेज करने के लिए अतिरिक्त वाहनों और कर्मचारियों को काम पर लगाया जाएगा। इस फैसले से जम्मू के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -
ये मैसेज कंपनी से आ रहे
प्रिय ग्राहक,
रिफिल बुकिंग के लिए आ रही अत्यधिक और बार-बार कॉल्स के कारण, जवाब मिलने में अस्थायी देरी हो सकती है। हम अपनी प्रणाली (सिस्टम) को और मजबूत बना रहे हैं, कृपया घबराएं नहीं। दशकों से ग्राहकों की सेवा कर रहे इंडियन ऑयल पर भरोसा रखें। हम आपके घर तक सिलेंडर पहुंचाएंगे। गैस एजेंसी (डिस्ट्रिब्यूटरशिप) पर जाने से बचें और ईंधन बचाएं। आपूर्ति संबंधी समस्याओं के लिए 18002333555 पर कॉल करें।
— इंडेन
-- -- -- -- --
एफसीएस एंड सीए की अपील
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (एफसीएस एंड सीए) ने लोगों से पैनिक बुकिंग न करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और अगले 2-3 दिनों में वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू हो जाएगी।
-- -- -- -- -
सहयोगी खबर :
50 गैस सिलिंडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
अखनूर। जम्मू जिले की पुलिस चौकी ज्याैड़ियां ने चोरी के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 50 गैस सिलिंडर और वारदात में इस्तेमाल किया गया टाटा मोबाइल वाहन जब्त किय है। 11 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना अखनूर में चोरी की एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू की। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने जाकिर हुसैन निवासी कोटली मियां फतेह, आरएस पुरा, हाल निवासी गुज्जर बस्ती जम्मू को हिरासत में लिया। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखे गए 50 गैस सिलिंडर बरामद किए। संवाद
-- -- -- -
वारदात में प्रयुक्त वाहन भी जब्त
पुलिस ने सिलेंडर ढोने के लिए इस्तेमाल किए गए टाटा मोबाइल वाहन (नंबर जेके 02 बीडी -2805) को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरोह के तार अन्य चोरी की वारदातों से भी जुड़े हो सकते हैं।
Trending Videos