{"_id":"6a030d63917c0c0408005c5a","slug":"major-breakthrough-for-jammu-police-wanted-criminal-avneet-singh-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में नशा तस्करी पर बड़ा एक्शन: पुलिस मुठभेड़ से फरार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हेरोइन और पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में नशा तस्करी पर बड़ा एक्शन: पुलिस मुठभेड़ से फरार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हेरोइन और पिस्तौल बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 12 May 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवनीत सिंह उर्फ नगी को गिरफ्तार किया है उसके पास से हेरोइन जैसा पदार्थ और एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई।
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस स्टेशन बाहू फोर्ट की टीम ने नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 266.35 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ (चिट्टा), एक ग्लॉक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
Trending Videos
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अवनीत सिंह उर्फ नगी निवासी सुंदरपुर आर.एस. पुरा, जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आरोपी को नरवाल-पनामा चौक रोड पर रेलवे पुल के पास नाका चेकिंग के दौरान पकड़ा गया जब वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ और अवैध हथियार बरामद हुए। इस मामले में पुलिस स्टेशन बाहू फोर्ट में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जनता से सहयोग की अपील की गई है।