{"_id":"69e742766808cc46a60e316c","slug":"man-detained-near-international-border-in-jammu-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध हालत में मिला एक व्यक्ति, बीएसएफ ने लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध हालत में मिला एक व्यक्ति, बीएसएफ ने लिया हिरासत में
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 21 Apr 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध हालात में घूमते पाए गए 50 वर्षीय व्यक्ति को बीएसएफ ने हिरासत में लिया।
आरएस पुरा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करतीं जांबाज महिला बीएसएफ जवान।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध परिस्थिति में घूमते पाए गए 50 वर्षीय व्यक्ति को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम हुई जब बीएसएफ की गश्ती टीम ने मकवाल के फॉरवर्ड क्षेत्र स्थित मयान बॉर्डर आउटपोस्ट इलाके में इस व्यक्ति को संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखा। पूछताछ के दौरान वह अपनी मौजूदगी का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है हालांकि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही हैं और उसकी पहचान व मकसद को लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। फिलहाल उसे आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

कमेंट
कमेंट X