{"_id":"6a1545a1df686fc93a0b4556","slug":"matador-overturns-after-losing-control-during-overtaking-five-passengers-injured-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doda Accident: ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी मेटाडोर, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doda Accident: ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी मेटाडोर, पांच यात्री घायल
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 26 May 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार
डोडा जिले में चराला से ठाठरी जा रही एक यात्री मेटाडोर ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
डोडा जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। चराला से ठाठरी की ओर जा रही एक यात्री मेटाडोर पुल डोडा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, मेटाडोर चालक तेज रफ्तार में एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और मेटाडोर सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा काफी अचानक हुआ, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।