{"_id":"69b62da4a1ac1436ec0533ce","slug":"pakistani-terrorist-killed-as-army-foils-infiltration-bid-in-uri-sector-of-jammu-and-kashmir-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: उड़ी में सेना का बड़ा एक्शन, रात के अंंधेरे में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: उड़ी में सेना का बड़ा एक्शन, रात के अंंधेरे में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 15 Mar 2026 09:25 AM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू और कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
सुरक्षाबल
- फोटो : ani
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में 'ऑपरेशन DIGGI-2' के दौरान भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। नियंत्रण रेखा के पास बुछार इलाके में हुई एक संयुक्त कार्रवाई में सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। सेना के अनुसार, यह आतंकवादी घुसपैठ कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में था।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को बुछार, उड़ी सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास के संबंध में एक विशिष्ट खुफिया इनपुट प्राप्त हुआ था। इस सूचना के आधार पर भारतीय सेना और पुलिस ने 14-15 मार्च की दरमियानी रात को एक संयुक्त अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान के दौरान घने जंगल में सैनिकों ने एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी। सतर्क जवानों ने तुरंत घेराबंदी कर आतंकी को चुनौती दी। इसके जवाब में आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी को ढेर कर दिया।
हथियारों का जखीरा बरामद
इस मुठभेड़ के दौरान मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। बरामदगी में एक एके राइफल, पिस्तौल और कारतूस शामिल हैं। यह बरामदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि आतंकवादी बड़े हमले की योजना बना रहा था।
जारी है तलाशी अभियान
सेना ने बताया है कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षा बल इलाके में किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान चला रहे हैं।