सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police department, reshuffle

Jammu News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 32 डीएसपी बदले, 28 को नई जिम्मेदारी

विज्ञापन
police department, reshuffle
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डीजीपी नलिन प्रभात ने 60 अधिकारियों की तैनाती और तबादले का आदेश जारी किया है। हाल ही में पदोन्नत 28 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं जबकि 32 डीएसपी को नई तैनाती मिली है।

जम्मू संभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। पदोन्नत अधिकारियों में संजय गुप्ता को डीएसपी सीआईडी एसबी रामबन, विजय कोतवाल को डीएसपी एसआईए जम्मू, संजीव कुमार को डीएसपी सीआईडी सीआई (जेआईसी) जम्मू, नवीन अंगराल को डीएसपी सुरक्षा एयरपोर्ट जम्मू तथा रमेश कुमार पंडिता को डीएसपी एसकेपीए उधमपुर नियुक्त किया गया है। अलबीना मलिक को डीएसपी सीआईसीई से डीएसपी एसडीआरएफ जम्मू, भारत शर्मा को डीएसपी सीआईडी सीआई कठुआ से एसडीपीओ अखनूर और वीरेंद्र गुप्ता को एसडीपीओ अखनूर से डीएसपी सीआईडी एसबी जम्मू बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
कश्मीर संभाग में ट्रैफिक, सीआईडी, एसआईए और एंटी नारकोटिक्स विंग में बदलाव
कश्मीर संभाग में अहम बदलाव हुए हैं। रियाज मुस्तफा को डीएसपी सीटीसी लेथपोरा, नासिर सैयद किरमानी को डीएसपी सीआईसीई श्रीनगर, लतीफ अहमद को डीएसपी रेलवे कश्मीर और आरिफ अहमद आहंगर को डीएसपी एसटीसी शीरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शौकत अहमद भट को डीएसपी मुख्यालय पुलवामा, जफर महदी को डीएसपी मुख्यालय बांदीपोरा, कुबरा नाजिर को डीएसपी एएनटीएफ कश्मीर तथा यासीन फारूक बेग को डीएसपी एसआईए कश्मीर नियुक्त किया गया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार फेरबदल का उद्देश्य सुरक्षा, खुफिया तंत्र, जांच एजेंसियों और फील्ड इकाइयों को और अधिक प्रभावी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed